राजस्व मामलों का निस्तारण नहीं होने पर नाराज हुए एसडीएम

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बकायेदारों से वसूली व विद्युत चोरी चेकिंग अभियान तेज

रामनगर, बाराबंकी। विद्युत बिलो की वसूली के लिए अधीक्षण अभियंता मनोज सोनकर के निर्देशन में कैंप लगाए जा रहे है। बिल जमा के साथ बाकी दारो के कनेक्शन भी कट रहे है व बिजली चोरी की जांच भी की जा रही है। गुरुवार को रामनगर ब्लॉक के डीह मे कैंप लगाकर जेई संतोष कुमार व उनकी टीम ने बिजली कनेक्शन चेक किए।सात बड़े बाकी दारो के कनेक्शन काटे तथा एक का मीटर उखाड़ा गया।35000 बिल भी जमा हुआ। उधर अमोली कला में एसडीओ विकास सोनी ने पंहुच कर विजली कनेक्शनो की जांच की।बारह कनेक्शन काटे व एक लाख बकाया बिल जमा कराया। बड़े बाकी दारो के चार मीटर उखाड़े गए।अधिशाषी अभियंता बिजली दिलीप कुमार यादव ने बताया कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा।बिलो को जमा करवाने के लिए कैंप भी चलेंगे।सभी अपना बकाया जमा कर दे।

राजस्व मामलों का निस्तारण नहीं होने पर नाराज हुए एसडीएम

फतेहपुर, बाराबंकी। एसडीएम ने वकीलों से हुई वार्ता के पश्चात् राजस्व मामलों का जल्द निस्तारण ना होने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए मातहतों के पेंच कसने शुरू कर दिये है। एसडीएम ने इस सम्बन्ध में तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक तथा सभी लेखपालों को सूचना जारी करते हुए कहा है कि पैमाइश और बंटवारे के मामलों के आदेशों के अनुपालन कराये जाने मे तमाम पत्रावलियां लम्बित है जिसमें निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यवाही न किये जाने से संबंधित अधिकारियों से कारण बताओ नोटिस प्रस्तुत करने की बात कही है। मालूम हो कि तहसील फतेहपुर मे 401 राजस्व गांव है। जिसमें करीब 100 पत्रावलियां ऐसी है जिसमें एसडीएम न्यायालय से चिट्टी कुर्रा, बंटवारा प्रस्तुत करने के लिए हल्का लेखपाल को आदेश जारी किया गया जिनका अनुपालन महीनों बाद नही हो सका। पैमाइश से सम्बन्धित करीब दो सौ से ऊपर ऐसी पत्रावलियां है जिनकी मौके पर स्थलीय निरीक्षण करके सीमांकन आख्या न्यायालय के समक्ष नही प्रस्तुत की गई है इन दोनो विषयों समेत कागज दुरूस्ती तथा पावन रिपोर्ट के मामलों मे समय से रिपोर्टिंग न किये जाने को लेकर बार संघ के अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा, राजीव नयन तिवारी सहित कई वकीलों ने एसडीएम डा0 सचिन कुमार वर्मा से मिलकर नराजगी व्यक्त की थी। इस प्रकरण में उपजिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए धारा 24 के मामलों मे सभी परगनों के राजस्व निरीक्षकों को 25 मई को पत्र जारी किये गये है जिसमें कहा गया है कि सभी राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया जाता है कि लम्बित सीमांकन आख्या तहसीलदार कार्यालय पर उपलब्ध कराते हुए स्पष्ट कारण बताने क निर्देश दिया है कि किस कारण से यह उदासीनता बरती गई कि समय से सीमांकन आख्या रिपोर्ट न्यायालय पर नही प्रस्तुत की गई। इस कार्य में उदासीनता पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाने की बात कही है।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!