नपा अध्यक्ष शीला सिंह, इमरान सहित कई प्रतिनिधि हुए सम्मानित स्पा प्रवक्ता फराज किदवाई की अगुवाई में जुटे समाजवादी दिग्गज

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। नगर निकाय चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम का नतीजा है। इस ऐतिहासिक जीत से जनपद में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश दुगना हो गया है। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने रामनगर विधायक पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई के अध्यक्षता में गयासुद्दीन किदवाई मेमोरियल सोशल एंड वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षक फराज उद्दीन किदवाई के द्वारा गयास नगर बडेल में अपने आवास पर आयोजित नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद नवाबगंज एवं जनपद की नगर पंचायतों से नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों के सम्मान में आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में व्यक्त किए। इसके पूर्व राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप एवं सदर विधायक धर्मराज सिंह सुरेश यादव ने संयुक्त रूप से नगर पालिका नवाबगंज से नवनिर्वाचित चेयरमैन शीला सिंह वर्मा एवं नगर पंचायतों में जीत का परचम लहराने वाले अध्यक्षों को प्रतीक चिन्ह देकर इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेनू वर्मा, चेयरमैन रेहान कामिल, इरशाद कमर, सभासद ताज बाबा, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, इंतखाब आलम नोमानी, अदनान चौधरी, धर्मेंद्र यादव, धीरेंद्र वर्मा आदि प्रमुख लोगों ने नवनिर्वाचित चेयरमैन श्रीमती शीला सिंह को गुलदस्ता भेंट कर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।   बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!