समर कैंप में बच्चों को ने सीखा जुंबा और लाफ्टर थैरेपी बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स का शुरू हुआ दस दिवसीय समर कैम्प
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के तत्वाधान में चल रहे बालाजी का बचपन स्कूल में शनिवार को दस दिवसीय समर कैम्प ’संस्कृति’ में नन्हे-मुन्ने छात्रों को प्रशिक्षित कर रहे है। साथ ही वह मस्ती भी कर रहे हैं। बालाजी का बचपन स्कूल के बच्चों को पिकनिक स्पॉट (लार्ड बालाजी क्रिकेट एकेडमी) पर ले जाया गया। जहाँ पर बच्चों ने प्रार्थना के बाद जुम्बा व लाफ्टर थैरेपी सीखा। इस दौरान बच्चों को स्कैवेंजर हंट खिलवाया गया और साथ ही फन विथ फिश, अनलॉक योर विन तथा पिक्चर पज़ल की प्रतियोगिताओं में बालाजी का बचपन स्कूल के 80 बच्चें व बालाजी एकेडमी स्कूल के 20 बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इन सभी प्रतियोगिताओं से बच्चों का शारीरिक तथा मानसिक दोनों के विकास में मदद मिली। समर कैम्प में अध्यापिकाओं ने बढ़ चढ़कर योगदान दिया। जिसमें सविता कौर, अना खान, अल्पना कौर, अरीमा, ऋचा, समीरा, शिल्पी, डॉली, प्राची, समन, नारायनी, शुम्बुल, शगुन, सना हुसैन, जागृति, झील, मरियम, अलीशा, संजना, फलक, उरूज, शिवानी, सादिका, जुनैरा, अकाक्ष्ंाा नम्रता, आयुषी, साजिदा, रूबीना, श्रेया आदि सम्मिलित रही। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

