मदरसा फैजाने रजाए मुस्तफा मैं हिब्जे क़ुरआन का कार्यक्रम में मेहमाने खुसूसी चेयरमैन अबरार अहमद
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं
बिसौली। मदरसा फैजाने रजाए मुस्तफा में हिब्जे कुरआन का कार्यक्रम में मेहमाने खुसूसी चेयरमैन अबरार अहमद ने कुरान हिब्ज करने वाले मो. शाकिब पुत्र अब्दुल शकील खां को सम्मानित किया। मदरसा कमेटी ने नवनिर्वाचित चेयरमैन श्री अहमद का फूलमालाएं व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि चेयरमैन अबरार अहमद ने जलसे को खिताब करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज को अपने बच्चों की तालीम पर जोर देने की सख्त जरूरत है। जिससे वह कौम के साथ-साथ अपने देश का नाम भी रोशन कर सकें। मदरसा फैजाने रजाए मुस्तफा के प्रिंसिपल मोहम्मद इफ्तेखार अशरफी ने कहा कि आज इस्लामी शिक्षा के साथ-साथ दुनियावी शिक्षा पर जोर दिया जाए। जलसे की सदारत कारी अब्दुल गफ्फार लतीफी ने की। कार्यक्रम में चेयरमैन अबरार अहमद, हाफिज शरीफ अहमद जामी, हाफिज मोहम्मद फुरकान रजा, हाफिज जियाउल हसन, कमेटी के सदर मोहम्मद इरशाद खान, सफी मोहम्मद, शब्बीर हुसैन, अमीर अहमद, मोहम्मद आरिफ, हाजी जहीर अहमद सिद्दीकी, जहीर आटो, हाजी रफीक खा, मो. मुबीन आदि मौजूद रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

