चाचा नेहरू ने देखा आजाद भारत का सपना: मो. मोहसिन पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। पं. जवाहर लाल नेहरू बेहद प्रभावशाली बहुआयामी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे नेहरू जी के संघर्ष, राष्ट्र सेवा को कभी भुलाया नही जा सकता। आपका परिवार देश के सबसे सम्पन्न परिवारों में एक था। जिसका अंग्रेज भी सम्मान करते थे। स्वाभाविक रूप से नेहरू जी जीवन के सभी सुख और सामाजिक एवं राजकीय आदर प्राप्त कर सकते थे लेकिन आपने राष्ट्र सेवा का मुश्किल और कष्टदायक रास्ता अपनाया। आजाद भारत नेहरू का सपना था। आज हम उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर हम कांग्रेस परिवार के साथ अपने प्रिय नेता देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित करते है। उक्त उद्गार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन ने आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.जवाहरल लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों के साथ उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात् व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन युवक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवीं ने किया। पूर्व स्वराज्य का सपना देखने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से अजीत वर्मा, श्रीमती गौरी यादवन, सिकन्दर अब्बास रिजवीं, इरफान कुरैशी, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, शबनम वारिस, हजहार सिद्दीकी, संतरशरण वर्मा, अखिलेश वर्मा, राचन्दर वर्मा, संजीव मिश्रा, मुइनुद्दीन अंसारी, फरीद अहमद, सना शेख, गुलजार अंसारी, राम हरख रावत एवं प्रीति शुक्ला सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन थे।  बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!