सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं विद्युत आपूर्ति में व्यवधान के चलते आपूर्ति सुचारू रखने के उद्देश्य से केंद्र में लगे जनरेटर व्यवस्था ठप

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में विद्युत आपूर्ति मैं व्यवधान के चलते आपूर्ति सुचारू रखने के उद्देश्य से केंद्र में लगे जनरेटर व्यवस्था ठप होने से जच्चा बच्चा केंद्र में प्रसव रात के अंधेरे में कराए जाते हैं जिससे जच्चा बच्चा को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है यही नहीं कभी-कभी विद्युत आपूर्ति ठप होने से जच्चा बच्चा की जान पर भी बन आती है Iज्ञात रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था 24 घंटे बनाए रखने के लिए विद्युत व्यवस्था ठप होने पर 25 किलो वाट तथा 5 किलो वाट के जनरेटर लगे हुए हैं Iविद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए जच्चा बच्चा केंद्र आपातकालीन वार्ड के अलावा वैक्सीन कोल्ड चैन रूम की विद्युत आपूर्ति 24 घंटे दुरुस्त रखने के लिए विद्युत आपूर्ति ठप होने पर विभाग द्वारा केंद्र को 25 किलो वाट तथा 5 किलो वाट का जनरेटर उपलब्ध कराया गया है परिसर में उपरोक्त जनरेटर से विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए अधिकारी कर्मचारियों के आवास सीएचसी जिसमें आपातकालीन सेवा एटीएम हेल्थ रूम के साथ ही जच्चा बच्चा केंद्र जोड़े गए हैं जिनमें 24 घंटे विद्युत आपूर्ति बनाए रखना नितांत आवश्यक है परंतु विद्युत व्यवस्था अप होने पर 25 किलो वाट का अधिकारियों द्वारा जनरेटर नहीं चलाया जाता 25 किलो वाट के नाम पर मात्र 5 किलो वाट का जनरेटर 24 घंटे में कुछ घंटे ही चलाया जाता है जोकि परिसर की विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में नाकाम साबित हो रहा है जच्चा बच्चा केंद्र में प्रसव का कार्य 24 घंटे चलता है तथा प्रसूता के अलावा जच्चा बच्चा भी परिसर में रहते हैं आपूर्ति ठप होने से जहां जच्चा बच्चा की जान पर बन आती है वही प्रसव कराते समय प्रसव करा रही स्टाफ नर्सों को मोबाइल की लाइट मोमबत्ती के सहारे डिलीवरी करानी पड़ती है जो कभी-कभी जच्चा बच्चा की जान पर भी बनाती है क्योंकि जच्चा बच्चा परिसर में लगे इनवर्टर कुछ ही घंटों में चलकर दम तोड़ देते हैं बताया जाता है कि अधिकारियों द्वारा बड़े जनरेटर चलाई जाने के नाम पर डीजल की खपत तो दिखाई जाती है परंतु बड़े जनरेटर के नाम छोटा जनरेटर चलाकर काम चलाया जाता है बड़े जनरेटर के नाम पर डीजल की जो खबर दिखाई जाती है वह अधिकारी उपरोक्त डीजल को अपनी गाड़ियों में डलवा कर विभाग को चूना लगाने का काम कर रहे हैं इस बाबत चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया की विद्युत व्यवस्था ठप होने पर जनरेटर से आपूर्ति की जाती है परंतु यह पूछने पर पूरे सीएचसी परिसर को विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था क्या 5 किलो वाट के जनरेटर से की जा सकती है इस पर्वत चुप्पी साध गए I
नगर वासियों का कहना है कि रात के समय विद्युत आपूर्ति ठप होने से परिसर में पूरी तरीके से सन्नाटा पसर जाता है लोगों को आपातकालीन व्यवस्थाओं के वास्ते आने जाने पर भारी परेशानी का सामना होता है नगर वासियों ने सीएचसी परिसर में जनरेटर व्यवस्था से विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में किए जा रहे डीजल के खेल की जांच कराए जाने की मांग की है ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!