रुपयों के लेने देन में चार पर मुकदमा दर्ज

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जहांगीराबाद, बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के एक किसान ने मुख्यमंत्री समेत पुलिस से शिकायत कर चार लोगों पर धान खरीद का रुपया न देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मसौली थाना क्षेत्र के बादीपुरवा मजरे तिलोकपुर निवासी संदीप कुमार पटेल ने मुख्यमंत्री व पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। संदीप का आरोप है कि उसने जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मियाबाग मजरे बुधेड़ा निवासी मंशाराम, मनोज कुमार, आलोक कुमार वर्मा रिषभ के बाड़े पर धान बिक्रय किया था। जिसका 144768 रुपये मिलना था किंतु उक्त लोगों ने तीन बार मात्र 65 हजार रुपये ही दिया। बाकी का पैसा मांगने पर आनाकानी करते रहे। काफी प्रयास के बाद उन्होंने चेक थमा दी, किंतु खाते में पैसा न होने पर वापस कर दिया गया। जब दुबारा मांग की गई तो विपक्षी लोगों ने गाली गलौज करते हुए दुबारा पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!