मुंडन संस्कार कार्यक्रम में भाग लेने गए एक 12 वर्षीय बालक की शुक्राचार्य गंगा घाट पर डूबकर मौत हादसे से आयोजन में छाई मायूसी परिजनों ने गंगा नदी से निकाला मृतक का शव

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। तहसील क्षेत्र के ग्राम सुकरा में बहने वाली गंगा नदी के शुक्राचार्य गंगा नदी घाट पर ग्राम कमलपुर बेला से मुंडन संस्कार में ट्रैक्टर तालियों में भरकर पहुंचे परिजनों मैं एक 12 वर्षीय बालक की गंगा नदी में नहाते समय डूबकर मृत्यु हो गई परिजनों ने जैसे तैसे मृतक के शव को गंगा नदी से बाहर निकाल हादसे के बाद से कार्यक्रम में मायूसी छा गई पुलिस ने मृतक के शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है I


जानकारी के मुताबिक सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम कमलपुर बेला निवासी राममूर्ति के नाती का मुंडन संस्कार ग्राम सुकरा के गंगा नदी शुक्राचार्य घाट पर राममूर्ति के परिजन तथा कुमारपाल व ग्रामीण लोग काफी तादाद में एकत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली ओं में सवार होकर गाजे बाजे डीजे के साथ ढोलक मजीरा बजाते हुए महिलाएं शुक्राचार्य गंगा घाट पर पहुंची जहां राममूर्ति के परिजनों ने मुंडन संस्कार के कार्यक्रम प्रारंभ कर दिए कि इसी बीच मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए कुंवर पाल का 12 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार गंगा नदी में नहाने चला गया जहां वह गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगा जब तक लोग उसे निकालने का प्रयास करते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी जैसे ही सुमित कुमार कश्यप गंगा नदी से बाहर निकला कार्यक्रम स्थल पर लोगों में मायूसी छा गई मृतक सुमित कुमार की माता आशा देवी दहाड़े मारकर रोने लगी मृतक सुमित कुमार अपने भाइयों में सबसे छोटा था पुलिस ने मृतक के शव को छीलकर के पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा है I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!