सेवाकाल के दौरान कूट रचित दस्तावेज जमा करने के बाद 5 वर्ष तक अतिरिक्त सेवा कर सेवा निर्वित हो चुकी आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्टाहार माफिया पति पत्नी सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज पुष्टाहार माफिया दंपत्ति पर कई थानों में दर्ज है मुकदमा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं

सहसवान। बाल विकास परियोजना कार्यालय में फर्जी अभिलेखों के आधार पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायकों के पद पर सेवा करने वाली आधा दर्जन से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं पर नामजद रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम परमुं मैं आंगनवाड़ी पद कूट रचित दस्तावेज जमा करने पर सेवा निर्वित हो चुकी एक आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं उसका सहयोग करने वाले पुष्टाहार माफिया दंपत्ति सहित चार लोगों के विरुद्ध थाना मुजरिया में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है I बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेंद्र कुमार ने थाना मुजरिया पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि सहसवान बाल विकास परियोजना कार्यालय के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परमू मैं तैनात आंगनवाड़ी कार्यकत्री सरोज गुप्ता पत्नी स्वर्गीय राम कुमार गुप्ता ने नियुक्ति के दौरान कार्यालय में आवेदन हेतु उपलब्ध कराए गए हाईस्कूल की शैक्षिक प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 12 नवंबर वर्ष 1955 दर्ज थी परंतु नगर उझानी निवासी नेहा कुमारी के द्वारा शैक्षिक प्रमाण पत्र सत्यापन के समय जमा किए गए शैक्षिक प्रमाण पत्रों में जन्मतिथि में 12 नवंबर वर्ष 1995 के स्थान पर 12 नवंबर वर्ष 1960 कर कार्यालय में जमा करने की शिकायत करती हुए विभाग को जानकारी दी गई की उपरोक्त महिला काफी शातिर है तथा फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र हाई स्कूल में जन्मतिथि में हेराफेरी करके सेवा कर रही है जिस पर विभाग द्वारा प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान में शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच कराई गई तो विद्यालय द्वारा कराए गए शैक्षिक प्रमाण पत्रों में तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्री सरोज गुप्ता द्वारा सत्यापन के लिए शपथ पत्र के साथ उपलब्ध कराए गए शैक्षिक प्रमाण पत्र की छाया प्रति में 5 वर्ष का अंतर पाया गया आंगनवाड़ी कार्यकत्री 12 नवंबर वर्ष 1995 शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर 62 वर्ष की शासनादेश अनुसार आयु पूर्ण हो जाने पर 11 नवंबर वर्ष 2017 को सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए था परंतु जांच में उपरोक्त आंगनवाडी कार्यकत्री द्वारा शपथ पत्र के साथ कूट रचित दस्तावेज जमा करने में शैक्षिक प्रमाण पत्र हाई स्कूल में जन्मतिथि 11 नवंबर वर्ष 1960 के जमा कराए गए जिसके कारण आंगनवाड़ी कार्यकत्री सरोज गुप्ता ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद पर रहते हुए 5 साल फर्जी शिक्षक प्रमाणपत्रों के आधार पर विभाग में सेवा की जो सेवा नियमावली शासनादेशों के विरुद्ध है उपरोक्त आंगनवाडी कार्यकत्री सरोज गुप्ता तथा पुष्टाहार माफिया मुकेश गुप्ता उसकी पत्नी मोर श्री गुप्ता तथा उसके साथी सलीम पुत्र नजाकत निवासी मोहल्ला नवादा थाना कोतवाली सहसवान द्वारा फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र में सहयोग करने पर थाना मुजरिया में अपराध संख्या 146 धारा 420 467 468 471 120 बी में नामजद दर्ज कराई है थाना मुजरिया में बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेंद्र कुमार द्वारा दर्ज कराई गई नामजद रिपोर्ट में बताया गया उपरोक्त मुकेश गुप्ता पुत्र राम कुमार गुप्ता उसकी पत्नी मोर श्री गुप्ता पत्नी मुकेश गुप्ता निवासी ग्राम परमु द्वारा विभाग की आंगनबाड़ी एवं सहायिका पद पर कार्य कर रही अनेक आंगनवाड़ी एवं सहायिकाओं के फर्जी शिक्षक प्रमाण पत्र बनवाने में पूर्ण सहयोग किया गया है जिसके कारण उपरोक्त लोगों पर थाना उघैती थाना कोतवाली सहसवान थाना मुजरिया तथा मुकेश गुप्ता उसके पुत्र गौरव गुप्ता पर थाना जरीफनगर में वर्ष 2020 में एक ट्रक बाल विकास परियोजना कार्यालय के गोदाम से पुष्टाहार चोरी कर ले जाने का मामला भी दर्ज है I
सहसवान बाल विकास परियोजना कार्यालय में फर्जी दस्तावेज जमा कर आंगनवाडी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं के पद पर कार्य करने वाली आधा दर्जन से ज्यादा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ऊपर मुकदमे दर्ज किया चुके हैं तथा कई और आंगनवाडी कार्यकत्री एवं सहायिका फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी कर रही ऐसी दो दर्जन से ज्यादा आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका विभाग के रडार पर हैं जिनकी जांच गोपनीय स्तर से विभाग द्वारा की जा रही है विभाग द्वारा फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र के सहारे आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका पर हुई धड़ाधड़ एफ आई आर के चलते आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका में हड़कंप मचा हुआ है I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं

Don`t copy text!