ग्राम पंचायत मुस्कीनगर में चौपाल लगाकर खातेदारों की वरासत के लिए अभिलेखों का सत्यापन करते हुए विधिक कार्रवाई की गई ।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी । प्रदेश सरकार द्वारा मृतक, विवाहित, पुनर्विवाह खातेदारों की वरासत के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को लेखपाल भानु प्रताप वर्मा की मौजूदगी में ग्राम पंचायत मुस्कीनगर में चौपाल लगाकर खातेदारों की वरासत के लिए अभिलेखों का सत्यापन करते हुए विधिक कार्रवाई की गई ।
बुधवार को ग्राम पंचायत मुस्कीनगर में 3 लोगों की वरासत के सम्बन्ध में दस्तावेज प्रस्तुत किए जिसे पढ़कर सुनाया गया। और विधिक कार्रवाई के आगे प्रेषित किया गया। चौपाल के दौरान नायब तहसीलदार शैलेश पाण्डेय व राजस्व निरिक्षक आशुतोष उपाध्याय ने निरीक्षण कर कार्यवाही का जायजा लिया। लेखपाल भानु प्रताप वर्मा ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा अभी वरासत के सम्बन्ध में अपूर्ण दस्तावेज नहीं प्राप्त हुए हैं। जिस कारण वरासत की कार्यवाही लंबित हो रही है। दस्तावेज पुर्ण होते ही विधिक कार्रवाई के साथ प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान राहुल वर्मा पूर्व प्रधान गया प्रसाद वर्मा सहित किसान मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!