अज्ञात वाहन ने घूमतू गायों को मारी टक्कर एक की मौत तीन गंभीर रूप घायल
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
सहसवान। रोडो पर आवारा गोवंश बैठे रहते हैं या घूमते रहते हैं जिनकी वजह से आए दिन हाद से होते रहते हैं गुरुवार को चौकी नंबर चार के पास दिल्ली मेरठ राजमार्ग पर गुरुवार की सुबह करीब चार बजे अज्ञात वाहन ने रोड पर घूम रहीं गायों में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे चारों पशु इधर उधर जा गिरे जिसमें एक की तुरंत ही मौत हो गई व तीन जख्मी हो गए अज्ञात वाहन चालक भागने में सफल हो गया दिन निकला तब लोगों ने हाईवे पर गायों को पड़ा देखा और उनकी सूचना उप जिलाधिकारी व थाना प्रभारी को दी कुछ ही देर मैं उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गए सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक भी घटना स्थल पर पर पहुंच गये और मृत पशु को वहां से हटाया और घायल तीनों गोवंशो को वाहन में भरकर पशु चिकित्सालय ले जाया गया मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई लेकिन यह पता नहीं चल सका मारने वाला अज्ञात वाहन क्या था और घटना किस समय की है बारहाल रोडो पर घूमते आवारा पशुओं से आए दिन होने वाले हादसों में कभी पशु की तो कभी इंसानों की जान जाती रहती है लेकिन सरकार के द्वारा बनाई गई गौशालाओं तक इन पशुओं को नहीं पहुंचाया जाता जबकि सरकार गौशालाओं के लिए लाखों रुपया खर्च कर रही है घटना के घंटो बीत जाने के बाद कोई भी गौरक्षा के नाम दिखावा करने वाले गौरक्षक दल का एक भी सदस्य दिखाई नहीं दिया। उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह व पुलिस टीम ने राहगीरों की मदद से घायल गायों को वाहन में भरकर पशु चिकित्सालय पहुंचाया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

