दहेज को लेकर विवाहिता को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जहांगीराबाद, बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में एक पिता ने पुत्री को दहेज को लेकर प्रताड़ित करने व मारने पीटने का आरोप लगाते हुए पति समेत छह ससुराली जनों पर दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के पलियामसूदपुर निवासी विलास यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुत्री राजपति की शादी छह वर्ष पूर्व लखनऊ जिले के उतरधोना मजरे तिवारीगंज थाना डीबीडी निवासी प्रवीन यादव पुत्र महेश कुमार के साथ हैसियत के हिसाब से दान दहेज देकर किया था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही सुराल वाले लड़की के पति चचेरा ससुर ननकऊ प्रसाद, सास बिन्देश्वरी, जेठ उत्तम कुमार, देवर पंकज कुमार, ननद ममता मिलकर प्रताड़ित कर रहे थे। वह प्रताड़ना सहती रही। 30 अप्रैल को ससुराली जनों ने लड़की को मारापीटा और दोनों बच्चों के साथ मेरे घर छोड़ गए। कहा कि यदि भेजना है तो पांच लाख रुपये लेकर भेजना अन्यथा तुम्हारी लड़की को जान से मार देंगे। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि मामले में पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!