नगर में पर्यावरण दिवस पर सरकारी विभागों व सामाजिक संगठनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। नगर में पर्यावरण दिवस पर सरकारी विभागों व सामाजिक संगठनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कोतवाली परिसर में कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने साफ सफाई कर पौधे रोपे। यहां इंस्पेक्टर क्राईम कुलदीप सिंह, योगराज सिंह, दीपक तोमर, सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं नगरपालिका परिसर में चेयरमैन अबरार अहमद ने कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। श्री अहमद ने कहा कि जीवन में पर्यावरण का विशेष महत्व है। हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक पौधे रोपने चाहिए और सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से बचने की जरूरत है। जायंट्स ग्रुप आफ महिला समृद्धि की पदाधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर डेढ़ सौ पौधे वितरित किए। ग्रुप की अध्यक्षा रूपम गुप्ता ने कहा कि हमारी एक एक सांस पर्यावरण की देन है। हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें और ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें। इस मौके पर सौरभ गुप्ता, नितिन नंदन, सरिता वार्ष्णेय, अंजलि अग्रवाल, पिंकी, आंचल, स्वाति, रेनू, कविता, पायल, राखी, श्याम अग्रवाल, उदित, अनुपम, शिवम आदि उपस्थित रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!