अग्रवाल धर्मशाला स्थित शिव मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली - बदायूं 8273974747

बिसौली। अग्रवाल धर्मशाला स्थित शिव मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पहले हनुमानजी की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया। विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस अवसर पर सुरेश कुमार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अभिषेक, गुल्लन अग्रवाल, हनी, सोहिल, निशांत, ममता, सीमा, सुषमा आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली – बदायूं 8273974747

Don`t copy text!