शांति ओम सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष मनोनीत

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से युवा अधिवक्ता शांति ओम को समाजवादी अधिवक्ता सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। युवा अधिवक्ता मंच ने खुशी का इजहार करते हुए मनोनीत अध्यक्ष को फूल मालाएं पहना कर उन्हें बधाई दी। मिस्ठान वितरण का मुह मीठा कराया। इस मौके पर युवा अधिवक्ता मंच के संयोजक आलोक शर्मा, विलास वर्मा, राहुल,योगेंद्र सिंह,धर्मेंद्र गौतम,अखिलेश मौर्य, ऊदल सिंह, विवेक वर्मा, शीतल, शैलेश सिंह, मनोनीत अध्यक्ष शांति ओम का स्वागत किया।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

 

Don`t copy text!