मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत चंदवारा में ग्राम प्रधान प्रकाशिनी जायसवाल ने ग्राम पंचायत सदस्यों एव ग्रामीणों के बीच बैठक कर लोगो को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। ग्राम प्रधान प्रकाशिनी जायसवाल ने लोगो से कहा कि सावधानी बरतने से कोरोना का कोई असर नहीं होगा संभावित कोरोना के मरीजों से एक मीटर की दूरी बनाएं रखें। उनसे हाथ नहीं मिलाएं। संभावित कोरोना मरीजों को नाक में रुमाल या टीसू पेपर रखकर छींकना या खासना चाहिए। वहीं ग्रामीणों से आग्रह किया कीटनाशक छिड़काव अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर सावधानियां बरतें तथा बार-बार हाथ धोएं। अगर किसी को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत है तो वह मुंह पर मास्क पहने और इलाज कराए। जहां पर अधिक भीड़ हो, वहां जाने से परहेज करें। ग्राम प्रधान ने कहा कि कोरोना वायरस के कीटाणु सांस और खांसी के कारण हवा के साथ शरीर के अंदर चले जाते हैं और उसके बाद व्यक्ति इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाता है। उन्होंने ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्राइमरी टीचर श्वेता, स्वपनिल, रश्मि जायसवाल, आंगनवाड़ी सरस्वती, बाल विशेषज्ञ शैलेन्द्री, ग्राम सदस्य आशा राम यादव, हैदर अली, ग्रामीण अलीम, संतोष, नफीस आलम, शिवलाल, कमलेश, रितुराज जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

