मनरेगा कार्य के दौरान दबंगों द्वारा रोजगार सेवक व मजदूरों के साथ मारपीट मामले में शनिवार को धरना प्रदर्शन कर कार्य का बहिष्कार का ऐलान किया।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। मनरेगा कार्य के दौरान दबंगों द्वारा रोजगार सेवक व मजदूरों के साथ मारपीट के मामले में रोजगार सेवकों ने शनिवार को धरना प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। रोजगार सेवक आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यहां बता दें कि ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर मई के मझरा परसेरा में मनरेगा के अन्तर्गत बीते दिन मिट्टी कार्य चल रहा था। इसी दौरान गांव के दो दबंग भाईयों ने रोजगार सेवक तपन कुमार सिंह व मजदूरों को गालियां देना शुरू कर दीं। विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी और कुछ मजदूरों के फावड़े छीनकर दौड़ा लिया। रोजगार सेवक व मजदूरों ने ब्लाक परिसर आकर प्रदर्शन किया और बीडीओ मुनव्वर खान को एक ज्ञापन सौंपा। आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर रोजगार सेवकों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। इधर कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित तहरीर दें तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। धरना स्थल पर रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष कल्यान सिंह, तपन कुमार, सुष्मिता मिश्रा, अवधेश, सतेन्द्र, नंदकिशोर, लालाराम, राजपाल आदि मौजूद रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

