योरोप में कोरोना के बढ़ते केस, सबसे ज़्यादा इटली, फिर स्पेन और फिर…
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
योरोप में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद बढ़ रही है।योरोप में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद 930 हो गयी है।
फ़्रांस प्रेस के मुताबिक़, योरोप में इस वायरस से संक्रमित होने वालों की तादाद 22 हज़ार हो चुकी है।
योरोप में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का ताज़ा आंकड़ा दर्शाता है कि इस वायरस से सबसे ज़्यादा प्रभावित इटली है, जहां इस वायरस से संक्रमित लोगों की तादाद 10 हज़ार 149 है। इटली में अब तक कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद 631 हो चुकी है जबकि इस वायरस से ठीक होने वालों की तादाद 1400 है।
इटली के बाद स्पेन में कोरोना वायरस के मरीज़ों की सबसे ज़्यादा मौत हुयी है। स्पेन में इस वायरस से अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इससे संक्रमित लोगों की तादाद 2183 है।
स्पेन के बाद फ़्रांस तीसरे स्थान पर है। फ़्रांस में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की तादाद 1784 और इससे मरने वालों की तादाद 33 हो चुकी है।
फ़्रांस के बाद जर्मनी चौथे स्थान पर है, जहां कोरोना के 1656 केस सामने आए हैं। जर्मनी में कोरोना वायरस से अब तक 3 लोगों की मौत हुयी है।
ग़ौरतलब है कि अब तक दुनिया में इस वायरस से 1 लाख 22 हज़ार से ज़्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की तादाद 4390 हो चुकी है। इसी तरह पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की तादाद लगभग 67 हज़ार है।

