दो दिवसीय नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच टिकरा एव सदरुद्दीन के बीच खेला गया

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। कस्बा बड़ागांव स्थित जमील उर रहमान किदवाई स्मारक स्टेडियम मे खेले जा रहे दो दिवसीय नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच टिकरा एव सदरुद्दीन के बीच खेला गया जिसमे टिकरा के जबाज खिलाडी जैद की धुआधार पारी के चलते टिकरा की टीम ने मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा किया। इस दौरान स्टेडियम ग्राउंड मे दर्शकों की भारी भीड़ रही।
बताते चले कि 14 जून से शुरु हुए क्रिकेट टुनामेंट का उद्घाटन भाजपा के पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने फीता काटकर किया था दो दिनों तक चले टुनामेंट मे जनपद के अलग अलग स्थानों से आयी 16 टीमों ने भाग लिया। 6 ओवरो के खेले गये टेनिस क्रिकेट टुनामेंट का फाइनल मैच टिकरा एव सदरुद्दीनपुर के बीच खेला गया। सदरुद्दीनपुर टीम के कप्तान बब्लू ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरो मे 92 रन बनाये जिसके जवाब मे टिकरा की टीम ने 7 ओवर मे ही लक्ष्य को प्राप्त करते हुए मैच को जीत लिया। दो दिवसीय टुनामेंट मे टिकरा के धुँआधार खिलाडी जैद ने 90 रन बनाते हुए 7 विकेट लिया जिन्हे मैन आफ दि सीरीज घोषित किया गया जिन्हे स्पोर्ट साईकिल का इनाम दिया गया। फाइनल मैच मे विनर रही टिकरा टीम के कप्तान धीरज को 25 हजार का नकद पुरुस्कार व ट्राफी देकर जहा सम्मानित किया गया वही विनर टीम के कप्तान बब्लू को 11 हजार का नकद पुरुस्कार एव ट्राफी समाजसेवी टुनामेंट के आयोजक मो0 अनस व तनवीर किदवाई ने देकर सम्मानित किया। इस मौक़े पर सहयोगी इस्लामुद्दीन अंसारी, ईमाद किदवाई, इस्लाम अंसारी, जाकिर अली, नसीम मसौली मो0 फुरकान खान, तौकीर किदवाई, तौहीद किदवाई, मो0 फय्याज, मो0 शादाब अंसारी, फूलबाबू खान, एहतिशाम सहित भारी संख्या मे दर्शक मौजूद रहे ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!