दो अलग-अलग मारपीट घटनाओं में 7 लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना जरीफनगर क्षेत्र में अलग-अलग मारपीट की दो घटनाओं में 7 लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है मारपीट में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए सभी घायलों का सीएच सी सहसवान में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया हैI जानकारी के मुताबिक ग्राम बस्तोई सीकरी में खेत पर जा रहे धर्मपाल की भतीजी सुमन पुत्री धर्मपाल ब्रह्मपाल पुत्र तेजराम को गाली गलौज करते हुए पप्पू पुत्र करन कैलाश पुत्र रामफल शिवनारायण पुत्र चोब सिंह ने घर में घुसकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसमें सुमन ब्रह्मपाल के काफी चोटें आई हैं। धर्मपाल के भाई राजकुमार ने थाना कोतवाली में उपरोक्त लोगों के विरुद्ध धारा 452/325/324/323/506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही ग्राम दानपुर में शिवनारायण पुत्र राजाराम कापरवार खेत पर जा रहा था। कि तभी प्रार्थी की पुत्री गुड्डू के साथ विजेंद्र उमेश धीरेंद्र पुत्र गण सरदार सोनिया पत्नी बिजेंदर निवासी ग्राम दानपुर के विरुद्ध धारा 323/504/506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी हैI

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!