थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने एक शातिर बदमाश को एक अवैध तमंचा व रिवाल्वर समेत दबोचा।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बदायूं। वजीरगंज थानाध्यक्ष धनंजय पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने एक शातिर बदमाश को एक अवैध तमंचा व रिवाल्वर समेत दबोच लिया। बदमाश के पास से पांच जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। श्री पांडे के मुताबिक मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर नगर स्थित सीएचसी के पीछे से थाना क्षेत्र के गांव रूपापुर निवासीनरेन्द्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश को पुलिस ने पकड़ लिया। नरेन्द्र के पास से एक 32 बोर का रिवाल्वर, एक अवैध तमंचा व पांच 315 बोर के जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

