जंगल में मक्का निकलवाने जा रहे पिता एवं दो पुत्रियों के साथ पूर्व रंजिश को लेकर की मारपीट 3 लोग घायल पिता जिला चिकित्सालय रेफर

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवाबगंज बेला में पुत्रियों के साथ जंगल में मक्का फसल निकलवाने के लिए मशीन पर जा रहे पिता एवं दोनों पुत्रियों को पूर्व रंजिश के चलते 3 लोगों ने उपरोक्त लोगों को लाठी-डंडों से एयर कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसमें पिता सहित दोनों पुत्रियां गंभीर रूप से घायल हो गई तीनों घायलों को उपचार वास्ते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान लाया गया जहां पिता की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जबकि घायल दोनों पुत्रियों को प्रथम उपचार देकर घर जाने की इजाजत दे दी I
जानकारी के मुताबिक ग्राम नवाबगंज बेला निवासी आसाराम पुत्र लोचन अपनी पुत्री श्रीमती रेशमा के साथ मक्का फसल को लेकर मशीन से निकलवाने के लिए जंगल में खेत में लगी मशीन पर जा रहे थे कि इसी बीच पूर्व रंजिश के चलते ग्राम के ही नेम सिंह पुत्र उदल देवेंद्र सिंह पुत्र नेम सिंह उदल पुत्र लोचन सिंह ने लाठी-डंडों एवं घातक असलाहों से घेर कर तीनों लोगों के साथ एक राय होकर जमकर मारपीट करते हुए तीनों लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा मरणासन्न स्थिति में छोड़कर जान से मार देने की धमकी देकर हमलावर भाग गए तीनों घायलों को उपचार वास्ते सीएचसी सहसवान लाया गया जहां गंभीर रूप से घायल आसाराम को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जबकि घायल दोनों पुत्री श्रीमती * रेशमा को प्रथम चिकित्सीय उपचार देकर घर जाने की इजाजत दे दी आसाराम ने तीनों हमलावरों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 352 323 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!