पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश दबोचे, लूट के चार लाख रुपये भी बदमाशों से हुए बरामद तेलंगाना और कर्नाटक के बैंकों से चोरी करके लाए थे 13 किलो सोना और बीस लाख रुपये

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। अलापुर कल बृहस्पतिवार तड़के उरौलिया तिराहे के नजदीक हुई पुलिस से मुठभेड़ में अंतरराज्जीय तीन बदमाश पकड़े गए। उनके पास से लूट के चार लाख रुपये, तमंचे और मोबाइल बरामद हुए हैं। तीनों बदमाश ककराला के रहने वाले हैं। वह पिछले साल तेलंगाना और कर्नाटक के बैंकों के लॉकर काटकर 13 किलो सोना और बीस लाख रुपये लूटकर लाए थे। तब से पुलिस उन्हें तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान और एसओजी प्रभारी धर्वेंद्र सिंह को सूचना मिली कि उरौलिया तिराहे के नजदीक जाफरान होटल में तेलंगाना और कर्नाटक के बैंकों से सोना व नकदी लूटने वाले बदमाश बैठे हैं। इस पर उन्होंने टीम के साथ होटल की घेराबंदी कर दी लेकिन उससे पहले ही बदमाश पुलिस देखकर भाग खड़े हुए। उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने तीनों बदमाशों को दौड़कर दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से चार लाख रुपये, तीन तमंचे और तीन मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में एक ने अपना नाम ककराला के वार्ड नंबर सात होली चौक निवासी गुड्डू कालिया उर्फ अय्याज पुत्र इशित्याक, वार्ड नंबर 16 निवासी नईम उर्फ गोरा पुत्र आगाज मास्टर और वार्ड नंबर 23 निवासी यूसुफ खान पुत्र अली हसन बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि यह संगठित अंतरराज्यीय गिरोह है। जो दूसरे प्रदेशों में जाकर बैंकों के लॉकर काटकर सोना और रुपये लूट लेता है। पिछले साल तेलंगाना के जिला निजानाबाद के थाना मेंडोरा में जुलाई माह में दो ग्रामीण बैंकों के लॉकर काटकर साढ़े आठ किलो सोना और बीस लाख रुपये लूट लिए थे। कर्नाटक के बंगलुरू के थाना होसाहल्ली में भी एक बैंक का लॉकर काटकर पांच किलो सोना लूटा था। बदमाश कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की जेलों में बंद रह चुके हैं। थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!