पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

बाराबंकी। थाना सुबेहा क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार की सुबह अल्पी का पुरवा गांव स्थित बाबा महावीर कुटी के निकट लगे जामुन के पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक की लाश लटक रही थी। शौच को निकले ग्रामीणों की नजर जब लटकती लाश पर पड़ी तो घटना स्थल पर ग्रामीणों का तांता लग गया और इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक सुबेहा को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश नीचे उतरवाकर शव का शिनाख्त के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार भुईयन पुरवा मजरे आलापुर गांव निवासी महादेव पुत्र कालीदीन गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे अपनी पत्नी कमलेशा से सुबेहा मोबाइल खरीदने की बात कहकर मोटसाईकिल से सुबेहा कस्बा के लिए निकला था देर शाम जब महादेव वापस घर नही आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरु किया परन्तु देर रात महादेव का कही पता नही चल सका। शुक्रवार की सुबह अल्पी का पुरवा स्थित बाबा महावीर देवस्थल के निकट लगे जामुन के पेड़ से किसी अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना जब महादेव के परिजनों को हुई तो सभी घटना स्थल पर पहुंच गये मृतक की पहचान महादेव के रूप में किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को गिरफ्त मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनो के घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताविक मृतक तीन भाई थे जिसमे मृतक महादेव सबसे छोटा था बताया जाता है की इस घटना के पूर्व इसके मँझले भाई का भी शव संदिग्ध परिस्थितियों में गोमती नदी मे तैरता हुआ मिला था। मृतक की शादी करीब पन्द्रह साल पहले हुई थी जिसके कोई सन्तान नही थी। मृतक महादेव किस वजह से फांसी लगाई यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त किया है। वही इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक गंगेश शुक्ला का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

 

 

 

 

Don`t copy text!