प्रतिबंधित ब्लेड युक्त तारों में फंसकर घायल हो रहे है गोवंशीय पशु- प्रशासन बेखबर

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

स्थानीय व जिला प्रशासनिक अधिकारी नही हटवा सके खेतों में लगे प्रतिबंधित ब्लेड युक्त तार,

सहसवान। प्रदेश सरकार ने खेतों में प्रतिबंधित ब्लेड युक्त तारों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के शासन व प्रशासन को सख्त आदेश भी दिए जा चुके परंतु खेत स्वामियों द्धारा इस आदेश को हवा में उडाया जा रहा है। खेत स्वामी प्रतिबंधित ब्लेड युक्त तार लगाकर अपने खेतों की फसल को जहां सुरक्षित कर पा रहे है। वही बडी संख्या में ब्लेड युक्त तारों की चपेट में आकर गोवंशीय पशु बुरी तरह जख्मी भी हो रहे।  आपको बता दे कि पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने भी आला अधिकारियों को पूर्व में भी पत्र व ट्यूटर के माध्यम से प्रतिबंधित ब्लेड युक्त तारों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए जाने की अपील भी की थी। परंतु शासन व प्रशासन की हठधर्मी से जहां एक और खेत स्वामियों में प्रशासन का कोई खौफ भी नही रह गया। खुलेआम आज भी खेत स्वामियों द्धारा प्रशासनिक अधिकारियों से सांठ-गांठ कर प्रदेश सरकार के आदेशों की अवेहलना भी कर रहे है।


खेत स्वामियों द्धारा खेत में लगाए गए प्रतिबंधित ब्लेड युक्त तारों की चपेट में आने से आए दिन दर्जनों गोवंशीय पशुओं को मौंत के मुंह में समाना भी पड रहा है ब्लेड युक्त तारों से कटने के उपरांत गोवंशीय पशु बुरी तरह घायल ही नही हो रहे बल्कि समय रहते उपचार न मिलने के कारण मौंत के मुंह में समा रहे है। स्थानीय व जिला प्रशासन ने अगर समय रहते खेतों में लगे प्रतिबंधित ब्लेड युक्त तार नही हटवाए तो आने बाले समय में बडे पैमाने पर गोवंशीय पशु घायल होने के साथ-साथ मौंत के मुंह में समा सकते है।  आए दिन बडी संख्या में प्रतिबंधित ब्लेड युक्त तारों में फंसकर घायल हो रहे गोवंशीय पशुओं की हालत को देखते हुए पशु प्रेमियों में भारी रोष पनप रहा है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!