अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओ मे बाईक पर बैठे एक युवक की मौक़े पर ही मौत
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। थाना सफदरगंज एव मसौली मे अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओ मे बाईक पर बैठे एक युवक की मौक़े पर ही मौत हो गयी तथा सब्जी मंडी जा रहा किसान कंटेनर की चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के बदोसराय मार्ग पर हुई मार्ग दुर्घटना मे 26 वर्षीय युवक की मौक़े पर ही मौत हो गयी। सैदनपुर निवासी शिवम निगम पुत्र धर्मेंद्र निगम मंगलवार को अपने दोस्त के साथ बाईक से बाराबंकी गया था वापसी के दौरान कल्याणी नदी पुल के निकट पीछे से आ रही अज्ञात डीसीएम ने टककर मार दी बाईक पर बैठा शिवम निगम सड़क पर गिर गया जिस पर डीसीएम चढ़ गयी और मौक़े पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

