अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के मौके नगर पालिका टीम द्वारा आम जनमानस को प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग न करने हेतु जागरूक किया

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस’ के अवसर पर नगर पालिका परिषद टीम द्वारा प्लास्टिक विरोधी अभियान चलाकर जुर्माना वसूल करते हुए आम जनमानस को प्लास्टिक पॉलीथिन का उपयोग न करने हेतु जागरूक किया गया एवं आम जनमानस को कपड़े के थैलों का उपयोग करने को कहा जगह जगह लोगों को थैले भी बांटे दुकानदारों व ठेलों वालों को भी कपड़े के थैले में ही सामान देने को कहा और जगह-जगह कपड़ों के थैलों का वितरण भी किया प्लास्टिक बैग का यूज़ ना करने का आग्रह किया है और आगे से प्लास्टिक थैली का यूज़ करते पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी नगरपालिका अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार के निर्देशन में टीम गठित कर प्लास्टिक व पॉलिथीन विरोधी अभियान चलाया सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां अदील व अनेक कर्मचारियों सहित टीम में मौजूद रहे ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!