भारी बरसात के दौरान 132 केवीए विद्युत संस्थान पर फाल्ट होने से पूरे दिन नगर की बत्ती गुल रही

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। भारी बरसात के दौरान 132 केवीए विद्युत संस्थान पर फाल्ट होने से पूरे दिन नगर की बत्ती गुल रही। सुबह करीब 8 बजे नगर में विद्युत आपूर्ति अचानक ठप हो गई। नागरिक शटडाउन समझकर घंटों इंतजार करते रहे। अधिकारी कर्मचारियों के फोन नंबर लगाए गए तो उठे नहीं। बाद में पता चला कि आसफपुर रोड स्थित विद्युत संस्थान पर बड़ा फाल्ट हो गया है। पूरे दिन लोग बिजली का इंतजार करते रहे लेकिन फाल्ट नहीं मिल पाया। समाचार लिखे जाने तक विद्युतापूर्ति सुचारू नहीं हो पाई थी।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!