बारिश के चलते नवनिर्मित अमृत सरोवर तालाब के निर्माण के दौरान घटिया सामग्री तथा मानक के विपरीत होने के कारण निर्माण कार्य की पोल खुल गई
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। तहसील क्षेत्र में कई दिनों से झमाझम हो रही बारिश के चलते विकासखंड सहसवान के अंतर्गत ग्राम कोल्हाई के नवनिर्मित अमृत सरोवर तालाब के निर्माण के दौरान घटिया सामग्री तथा निर्माण कार्य मानक के विपरीत होने के कारण निर्माण कार्य की पोल खुल गई बरसात का पानी पूरी तरीके से तालाब से ग्राम की ओर कूच कर गया तथा निर्माण कार्य पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया I

ज्ञात रहे भविष्य में पानी की होने वाली किल्लत के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा पानी की बचत के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम में अमृत सरोवर तालाब का लाखों रुपए खर्च करके निर्माण कार्य कराए गए हैं इन तालाबों के निर्माण कार्य होने से ग्राम का दूषित जल भी इन तालाबों में एकत्रित होगा व वर्षा का पानी भी इन तालाबों में जमा होगा अमृत सरोवर तालाब को एक पार्क का रूप भी दिया जाएगा जहां लोग सुबह शाम भ्रमण कर सकें मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध कराए गए हैं I

कारण बरसात में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया गांव का पानी तालाब के बांध को तोड़कर तालाब में गंदा पानी चले जाने से अमृत मानसरोवर तालाब का स्तर खराब हुआ जबकि अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एवं अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव के निर्देश पर सहायक इंजीनियर ने गांव के गंदे पानी के निकास को एक नाला नवनिर्माण का एस्टीमेट बनवा कार संबंधित ठेकेदार को सौंपा ठेकेदार ने उक्त नाला निर्माण गांव के गंदे पानी का निकास का प्रबंध ना करने पर तालाब मैं गांव का गंदा पानी प्रवेश कर गया इसका जिम्मेदार असिस्टेंट इंजीनियर एवं जिला पंचायत बदायूं तथा उक्त ठेकेदार जिम्मेदार है गांव में इसकी विभिन्न प्रकार की चर्चा आम हो गई है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

