इराक़ में पांच स्थानों पर बमबारी के बाद अमरीका और ब्रिटेन के राजदूत तलब, विदेशी सैनिकों को बाहर निकालने के लिए सांसदों का हस्ताक्षर अभियान

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

इराक़ में अलताजी छावनी पर राकेट हमलों में दो अमरीकी और एक ब्रितानी सैनिक के मारे जाने के बाद अमरीका ने हश्दुश्शअबी कही जाने वाली इराक़ी फ़ोर्स के पांच ठिकानों पर बमबारी की जिसमें कम से कम पांच इराक़ी सैनिक मारे गए।
इस घटना के बाद इराक़ के विदेश मंत्रालय ने बग़दाद में तैनात अमरीका और ब्रिटेन के राजदूतों को तलब किया।
इराक़ी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि विदेश मंत्री मुहम्मद अली अलहकीम ने अपने सलाहकारों और उप विदेश मंत्रियों के साथ अपात बैठक की है जिसमें अमरीका की ओर से इराक़ी सैनिक ठिकानों पर बमबारी के संबंध में ठोस क़दम उठाए जाने पर विचार किया गया।
दूसरी ओर इराक़ी सांसदों ने हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है जिसका उद्देश्य संसद का अपात सत्र बुलाकर अमरीका  की ओर से इराक़ की राष्ट्रीय संप्रभुता के हनन के संबंध में बड़ा फ़ैसला करना है।

Don`t copy text!