मुख्यमंत्री ने जनपद रायबरेली में तालाब में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रु0 की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान किए जाने के निर्देश

लखनऊ : 08 जुलाई, 2023 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद रायबरेली में तालाब में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!