शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश दिनांक 14.03.2020
बाराबंकीथाना सफदरगंज पुलिस द्वारा 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 02 अदद बैट्रा व घटना में प्रयुक्त 01 अदद कार बरामद-
प्रभारी निरीक्षक थाना सफदरगंज श्री संदीप कुमार राय के नेतृत्व में आज दिनांक 14.03.2020 को उ0नि0 श्री अनुरुद्ध प्रताप सिंह मय थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 67/2020 धारा 379/411 भादवि0 से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 अभियुक्तगण को समय करीब 10.45 बजे मुखबिर की सूचना पर प्रतापगंज मन्दिर के पास हाइवे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद बैट्रा व 01 अदद सब्बल व घटना में प्रयुक्त 01 अदद कार यू0पी0 32 डी एफ 2396 बरामद हुआ ।1. पंकज कुमार यादव पुत्र पारस राम यादव निवासी जोगा रामपुर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।2. राजेश उर्फ बाबी पुत्र नौमीलाल निवासी जोगा रामपुर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री अनुरुद्ध प्रताप सिंह थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
2. का0 बृजेश पाल थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

