समाज का कोई वर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं तो वो प्रदेश का अन्नदाता: सुशील पासी बैठक में बोले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनपदीय प्रभारी सचिव

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

बाराबंकी। असमय हुई बारिश तथा ओलावृष्टि ने किसान की फसल नष्ट कर दी हैं। अन्नदाता भुखमरी की कगार पर हैं, सरकार तत्काल किसानों की फसल के नुकसान का व्यापक सर्वे कराकर किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायें, किसान जन जागरण यात्रा के दूसरे चरण में जो 16 मार्च से शुरू होगा, कांग्रेसजन जनपद के लगभग 1लाख किसान परिवारों से सीधे संवाद स्थापित करकर उनकी समस्याओं से अवगत होकर फार्म भरवाकर उनके हितों की लड़ाई केन्द्र व प्रदेश सरकार से लड़कर दर्द से पीड़ित किसान को उसका हक दिलवाकर ही चैन से बैठेंगे। उक्त आशय की जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनपदीय प्रभारी सचिव सुशील पासी ने आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इन्दिरा मार्केट पर असमय हुई बरसात तथा ओलावृष्टि से अन्नदाता के फसलों के नुकसान पर आपात बैठक बुलाकर दी, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन तथा संचालन पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने किया। प्रभारी सचिव सुशील पासी ने कहा कि आज अगर समाज का कोई वर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं तो वो प्रदेश का अन्नदाता हैं उसकी फसल पर असमय हुई बारिश तथा ओलावृष्टि पहाड़ बनकर टूटी हैं, उसकी गेहूं, आलू, पोस्ता, सरसों तथा आम के फसल देखते ही देखते खत्म हो गयी, सम्पूर्ण प्रदेश का पेट भरने वाले अन्नदाता के घर में उसके परिवार का पेट पालने के लिये अन्न का दाना तक नही बचा हैं। वह आशाभरी निगाह से प्रदेश की बेरहम भाजपा सरकार की तरफ देख रहा हैं। आज इस संकट की घड़ी में जनपद ही नही सम्पूर्ण प्रदेश का कांग्रेसजन अन्नदाता की इस असीम पीड़ा में उनके साथ हैं, उसके नुकसान की भरपाई मुआवजे से, गन्ना किसानों के भुगतान के साथ ही उनकी राजस्व वसूली रूकवाने की आरपार लड़ाई कांग्रेसजन लड़ेगे और अन्नदाता के दरवाजे पर दस्तक देकर किसान जनजागरण अभियान के तहत उनकी परेशानियों का फार्म भरवाकर उनके हक की लड़ाई उनके साथ लड़कर उन्हें एहसास दिलायेंगा कि कांग्रेस पार्टी उनकी पीड़ा से अन्जान नही हैं, उनके हर सुख दुख में वह उनके साथ हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने किसानों की पीड़ा पर कांग्रेस परिवार में चर्चा करते हुए कहा कि पिछले दो दिनों में असमय हुई बारिश तथा ओलावृष्टि ने तबाही मचा दी हैं, इस तबाही में किसान की फसल तो नष्ट हुई ही साथ ही घर गिरने से 3 लोगों की असमय मौत हो गयी, सम्पूर्ण जनपद में सौ-सौ ग्राम के ओले गिरने से अन्नदाता तबाह हो गया हैं, उसे तत्काल राहत और मुआवजे की जरूरत हैं जिला प्रशासन तत्काल नुकसान का आकलन करवाकर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलायें, कांग्रेसजन किसान जनजागरण अभियान चलाकर उनके दरवाजे पर पहुंचकर फार्म भरवाकर उनकी पीड़ा को संज्ञान में लेकर उनकी लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस कार्यालय पर किसान पीड़ा पर बुलायी गयी बैठक को मुख्य रूप से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, रामहरख रावत, के.सी.श्रीवास्तव, सिकन्दर अब्बास रिजवी, शबनम वारिस, अन्नपूर्णा तिवारी, दानिश आजम वारसी, अनूप सिंह, आदर्श पटेल, रमाकान्त मौर्या, नेकचन्द्र त्रिपाठी, सत्य प्रकाश वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थें।

 

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

 

Don`t copy text!