रोटरी आई हॉस्पिटल के प्रांगण में विशाल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। रोटरी क्लब के तत्वावधान में रविवार को रोटरी आई हास्पिटल के प्रांगण में विशाल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। क्लब के सदस्यों ने विभिन्न औषधीय व फलदार पौधे रोपे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि वृक्ष हमें जीवन देते हैं। हमारा भी दायित्व बनता है कि आज से ही अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लें। क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष डा. मनोज माहेश्वरी ने कहा कि हम सभी का किसी न किसी रूप में वृक्षों से करीबी नाता रहता है। आक्सीजन यानि प्राणवायु के प्रचुर श्रोत वृक्षों की घटती संख्या को बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर रविप्रकाश अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, आलोक गर्ग, डा. प्रवीण शर्मा, संजय गर्ग, अनुज अग्रवाल, अंकित गर्ग, अनमोल, अजीत आदि उपस्थित रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!