बाराबंकी। मुख्य चिकित्साधिकारी, द्वारा गठित स्वाथ्य परीक्षण चिकित्सकीय टीम द्वारा जिला कारागार, मे ‘‘स्वास्थ्य परीक्षण शिविर’’ का आयोजन किया गया। शिविर मे चिकित्सकीय टीम द्वारा कारागार मे निरूद्ध 206 पुरूष बन्दियो व 18 महिला बन्दियो एवं उनके साथ रह रहे 03 बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी, बाराबंकी के सौजन्य से पूर्व मे नेत्र परीक्षण शिविर मे चिकित्सकीय टीम द्वारा किये नेत्र परीक्षण मे उपयुक्त पाये गये 57 पुरूष व 09 महिला बन्दिया को चश्मे वितरित किये गये। जेल अधीक्षक आर0के0 जायसवाल ने मुख्य चिकित्साधिकारी, बाराबंकी एवं चिकित्सकीय टीम को धन्यवाद दिया। इस मौके पर जिला चिकित्सालय के डाएसबी सिंह, डा.एसपी यादव, डा. राजेश कुशवाहा, डा. वी.के. सिंह, डा. शिवांगी व जेल चिकित्साधिकारी डा. सुनील कुमार पंकज, जेलर सन्तोष कुमार, उपजेलर राजेश कुमार वर्मा, आशा पाण्डेय, फार्मासिस्ट जितेन्द्र नाथ त्रिपाठी, सुधीर कुमार निगम व कारागार के अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

