जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी: 01 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2023 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल संचालन हेतु जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डी०आर०डी०ए० गांधी सभागार, बाराबंकी में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, नगर विकास विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग की विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में 01 जुलाई 2023 से 16 जुलाई 2023 तक विभिन्न विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि माइक्रो प्लान के अनुसार जिन ग्राम पंचायतों में साफ सफाई होनी हैं, वहां के ए डी ओ पंचायत सम्बंधित प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी एक दिन पहले ही अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दे दे। जिलाधिकारी ने कहा कि माइक्रो प्लान को सभी विभाग फाॅलो करें और अभियान का गंभीरता के साथ सम्पन्न कराये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के समस्त नोडल अधिकारी पूर्व की भाँति अपने सम्बन्धित क्षेत्र में कार्य का मूल्यांकन/ भ्रमण करेगें। नगरीय निकायों व ग्रामीण क्षेत्र में संचारी रोग की रोकथाम तथा साफ सफाई शुद्ध पेयजल, जल निकासी, जलाशयों एवं नालियों की नियमित सफाई व्यक्तिगत स्वच्छता खुली नालियों के ढकने की व्यवस्था, जल भराव, सड़कों के किनारे उगी वनस्पतियों को हटवाने, खुले में शौच, आदि पर संवेदीकरण किये जायें। उन्होंने अभियान से सम्बन्धित कार्यो में कम प्रगति पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एडीओ पंचायत सिरौलीगौसपुर तथा बनीकोडर को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी विभाग विगत वर्ष की भांति निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्टिंग प्रेषित करेंगे। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के समस्त नोडल अधिकारी पूर्व की भांति अपने सम्बन्धित क्षेत्र में कार्य का मूल्यांकन/भ्रमण करेंगे व अपनी आख्या छायाचित्र सहित प्रेषित करेंगे।
इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, प्रतिनिधि यूनिसेफ, डब्ल्यू एच ओ प्रतिनिधि, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , समस्त अधिशासी अधिकारी, समस्त एमओआईसी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
Related Posts

