बाराबंकी। एक पखवाड़ा पूर्व दरियाबाद थाने के सिपाहियों द्वारा बर्तन व्यापारी से नकदी छिनने वाले दो सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही से बेलगाम पुलिसकर्मियों में हड़कम्प मच गया है। बताते चले कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उधौली निवासी बर्तन व्यापारी शिवशरण सोनी पुत्र नागेश्वर प्रसाद गत 29 फरवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे 14 हजार रुपये की नगदी लेकर टिकैतनगर बाजार बर्तन खरीदने जा रहा था इसी दौरान दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सैदखांनपुर रेलवे क्रासिंग के आगे बुलेट सवार दो पुलिसकर्मियों ने कार में जबरन बैठाकर थाना दरियाबाद ले आये और दिनभर थाने में बिठाने के बाद व्यापारी के पास मौजूद 14 हजार की नगदी छीनकर शाम को छोड़ दिया। पीड़ित व्यापारी ने डीआईजी अयोध्या से सिपाहियों द्वारा नगदी छिनने की शिकायत की जिसपर सिपाहियों ने एक होमगार्ड के जरिये व्यापारी को 14 हजार रुपये वापस करवा दिए। पीड़ित व्यापारी की शिकायत की जाँच कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अशोक कुमार ने दरियाबाद थाने में तैनात सिपाही गुफरान एव कुलदीप वाजपेयी को दोषी करार दिया जिसपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी ने तत्काल प्रभाव से दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही से बेलगाम पुलिसकर्मियों में हड़कम्प मच गया है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

