पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

 

मसौली बाराबंकी। हॉइवे पर खड़े वाहनों से बैट्रा आदि चोरी करने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने अयोध्या-लखनऊ हॉइवे पर स्थित प्रतापगंज मन्दिर के निकट से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दो बैट्रा सहित कार व शब्ब्ल बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक सन्दीप कुमार रॉय के निर्देश पर रात्रि गस्त कर रहे उपनिरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप सिंह हमराही सिपाही ब्रजेश कुमार के साथ जब  हॉइवे पर स्थित प्रतापगंज मन्दिर के निकट पहुँचे तो मन्दिर के निकट सन्दिग्ध परिस्थितियों में खड़ी कार नम्बर यूपी 32 डी एफ 2396 की जमातलासी ली तो दो बैट्रा व सब्बल बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार पंकज कुमार यादव पुत्र पारस राम व राजेन्द्र उर्फ बॉबी पुत्र नौमिलाल निवासी जोगा रामपुर थाना सतरिख को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की तो गिरफ्तार अभियुक्तो ने बताया कि हम लोग हॉइवे पर खड़े वाहनों से बैट्रा आदि की चोरी करते है। पुलिस ने अभियुक्तो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

 

सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

 

 

Don`t copy text!