तेहरान में स्विस राजदूत, विदेश मंत्रालय में तलबः ट्रम्प के आरोपों पर कड़ी आपत्ति, इराक़ी जनता की नफ़रत अमरीकी सैनिकों पर हमले का मुख्य कारण है।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
अमरीकी हितों के रक्षक के रूप में तेहरान में स्वीज़रलैंड के राजदूत को ईरानी विदेश मंत्रालय में तलब करके इराक़ की अत्ताजी छावनी पर हो रहे हमलों के लिए ईरान को ज़िम्मेदार बताने के ट्रम्प के आरोप की कड़ी निंदा की गई।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने शनिवार को बताया कि स्वीज़रलैंड के राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब करके उनसे कहा गया कि अमरीकी राष्ट्रपति, दूसरों पर आरोप लगाने के बजाए इराक़ में अपनी ग़लत नीतियों, अमरीकी सैनिकों की अवैध उपस्थिति और इराक़ी कमांडरों व सैनिकों की हत्या को, जो इस देश की जनता में अमरीका से नफ़रत का मुख्य कारण है, वास्तविकता के रूप में स्वीकार करेें। उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कि स्वीज़रलैंड के राजदूत को, अमरीका की ओर से किसी भी प्रकार की ग़लत कार्यवाही के परिणामों की ओर से चेतावनी दे दी गई है, कहा कि इस मुलाक़ात में स्विस राजदूत से कहा गया कि इराक़ में अमरीका की ग़लत नीतियां, वर्तमान तनावों का कारण हैं और अमरीकी अधिकारी विशेष रूप से इस देश के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प निराधार आरोप लगा कर और ख़तरनाक दावे करके इस ज़िम्मेदार से नहीं बच सकते।
ज्ञात रहे कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने इस्लामी गणतंत्र ईरान पर निराधार आरोप लगाते हुए दावा किया है कि इराक़ में अमरीकी गठजोड़ की अत्ताजी छावनी पर हुए मीज़ाइल हमले के लिए तेहरान ज़िम्मेदार है। अमरीका यह दावा ऐसी स्थिति में कर रहा है कि जब अब तक किसी भी गुट ने अत्ताजी छावनी पर हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है और कुछ टीकाकारों का कहना है कि अमरीका, इराक़ी स्वयं सेवी बल के ठिकानों और प्रतिरोध के मोर्चे के कमांडरों पर हमले के लिए, ख़ुद ही इस तरह के हमले करवा रहा है। (
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

