इराक़ में अमरीका की ताजी छावनी पर फिर मीज़ाइल हमला, वाॅशिंग्टन ईरान के मुक़ाबले में हार मान लेः अमरीकी सिनेटर

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

इराक़ की राजधानी बग़दाद के उत्तर में स्थित अमरीका की एक सैन्य छावनी पर फिर मीज़ाइल हमला हुआ है।
शनिवार को बग़दाद के उत्तर में अमरीका की अत्ताजी सैन्य छावनी पर कैट्यूशा मीज़ाइलों से हमला किया गया जिसमें कम से कम दो अमरीकी सैनिक घायल हो गए। पिछले कुछ दिनों के दौरान इस अमरीकी छावनी पर यह दूसरा मीज़ाइल हमला है। कुछ समाचारिक सूत्रों का कहना है कि अत्ताजी छावनी पर अब तक बीस से अधिक कैट्यूशा मीज़ाइल फ़ायर किए जा चुके हैं। बुधवार को इस छावनी पर हुए हमले में दो अमरीकी और एक ब्रिटिश सैनिक हताहत हुआ था जबकि 12 अन्य घायल हो गए थे।
 
इस बीच अमरीकी सेनेट के एक वरिष्ठ सदस्य ने ट्रम्प से कहा है कि वे ईरान की प्रतिरोधक शक्ति के सामने अपनी नीतियों की पराजय को स्वीकार कर लें। सिनेटर बाॅब मेनेंडेज़ ने इस बात की तरफ़ इशारा करते हुए कि ट्रम्प सरकार, अत्ताजी छावनी पर हमले को ईरान समर्थक गुटों का काम बता रही है, कहा है कि ट्रम्प सरकार को यह बात मान लेनी चाहिए कि ईरान की बदले की कार्यवाहियों को रोकने की उसकी कोशिशें विफल हो गई हैं और उसकी इस विफलता की क़ीमत अमरीकी सैनिक चुका रहे हैं।

इससे पहले अमरीका के एक और सिनेटर क्रिस मर्फ़ी ने इस बात पर बल देते हुए कि ईरान के संबंध में वाॅशिंग्टन सरकार की नीतियां पूरी तरह विफल हो चुकी हैं, अपने एक ट्वीट में कहा था कि ईरान की क़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर जनरल क़ासिम सुलैमानी पर हवाई हमले से ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका की प्रतिरोधक शक्ति को बहाल होना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ बल्कि ईरान के ख़िलाफ़ ट्रम्प की नीतियों ने सिर्फ़ अमरीका को ही कमज़ोर किया है।

अलताजी छावनी

इराक़ की राजधानी बग़दाद के उत्तर में स्थित अमरीकी सैनिकों की छावनी पर राकेट हमला हुआ है। इस हमले में उसी अलताजी छवनी को निशाना बनाया गया है जिस पर गत बुधवार को हमला हुआ था और दो अमरीकी तथा एक ब्रितानी सैनिक मारे गए थे।
बुधवार के हमले में अलताजी छवनी पर कम से कम 18 राकेट फ़ायर किए गए थे जिसमें तीन विदेशी सैनिक हमाहत और 12 घायल हुए थे।
इराक़ में गत वर्ष अकतूबर महीने से अमरीकी हितों पर होने वाला यह 23वां हमला है। शनिवार का हमला अमरीकी युद्धक विमानों की ओर से इराकी सैनिक ठिकानों पर की गई बमबारी के एक दिन बाद हुआ है। अमरीकी बमबारी में इराक़ के चार प्रांतों में कई स्थानों पर अमरीकी सेना तथा सुरक्षा बलों के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया जिसमें पांच इराक़ी पुलिसकर्मियों सहित छह लोग मारे गए। अमरीका ने गुरुवार की रात को बमबारी की थी।
शनिवार को अलताजी छावनी पर कम से कम सात राकेट फ़ायर किए गए।
इराक़ी सुरक्षाकर्मी इस समय उस स्थान की तलाश कर रहे हैं जहां से संभावित रूप से यह राकेट फ़ायर किए गए हैं।

Don`t copy text!