तहसील के दोनों विकास खंडों पर तैनात खंड विकास अधिकारी के संतोषजनक व्यवहार को लेकर ग्राम प्रधानों द्वारा जिलाधिकारी को 5 दिन पूर्व दिए गए ज्ञापन
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। सहसवान तहसील के दोनों विकास खंडों पर तैनात खंड विकास अधिकारी के संतोषजनक व्यवहार को लेकर ग्राम प्रधानों द्वारा जिला अधिकारी को 5 दिन पूर्व दिए गए ज्ञापन में खंड विकास अधिकारी पर लगाए गए आरोपों की जांच करने के लिए जिला अधिकारी को दिए गए ज्ञापन के उपरांत जिला अधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किए जाने के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला स्तरीय दो अधिकारियों की जांच कमेटी बनाकर जांच करने के दिए गए निर्देशों पर जांच कमेटी आज मामले की जांच करने के लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय सहसवान पहुंची जहां उन्होंने सर्वप्रथम आरोपी ग्राम प्रधानों से वार्ता के उपरांत बयान दर्ज किए बाद में आरोपी ग्राम प्रधानों तथा आरोपी खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा के समक्ष बात कराने का प्रस्ताव रखा जिसे आरोपी ग्राम प्रधानों ने खारिज कर दिया तत्पश्चात टीम आरोपी ग्राम प्रधानों के ब्यान लेकर वापिस जिला मुख्यालय चली गई इधर भारी तादाद में दोनों विकास खंडों के मौजूद शिकायतकर्ता ग्राम प्रधानों ने संयुक्त रुप से बैठक करते हुए दो टूक कहा कि आरोपी खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा का जब तक स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा l
ज्ञात रहे सहसवान विकास खंड कार्यालय पर तैनात खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा के पास सहसवान तहसील के अंतर्गत विकासखंड देहगवा का भी अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी पद का कार्यभार है दोनों विकास खंडों के ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा पर प्रधानों का उत्पीड़न करने तथा शिकायत करने गए प्रधानों से असम्मानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सहसवान ब्लाक मुख्यालय पर हंगामा किया तथा जिला अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर दोनों विकास खंडों से खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा को तत्काल स्थानांतरित किए जाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी को सोपते हुए 2 सदस्य जिला स्तरीय अधिकारियों की कमेटी गठित करने को कहा जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी शिवानंद पांडे तथा डीडी डीआरडीए बलराम कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए तत्काल जांच आख्या रिपोर्ट 3 दिन में सौंपने के निर्देश दिए l

जिला विकास अधिकारी शिवानंद पांडे डीडी डीआरडीए बलराम कुमार जांच करने के लिए 11:30 बजे के लगभग ब्लॉक मुख्यालय सहसवान पहुंचे जहां भारी तादाद में आक्रोशित ग्राम प्रधान उपस्थित थे दोनों अधिकारियों ने दोनों विकास खंडों से एक एक कमेटी बनाकर अपना पक्ष रखने को कहा जिस पर सर्वप्रथम सहसवान विकास खंड कार्यालय के ग्राम प्रधानों ने जांच सदस्य टीम को खुलकर आरोप लगाए की खंड विकास अधिकारी के रहते हुए सहसवान विकासखंड में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है यही नहीं उनसे मिलने के लिए उनके पास समय नहीं है अगर समय मिल भी जाए तो वह अशोभनीय भाषा का प्रयोग करती हैं जो एक संभ्रांत जिम्मेदार ग्राम प्रधानों के लिए उचित नहीं है उन्होंने कहा कि जब से खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा ने सहसवान विकास खंड कार्यालय का कार्यभार ग्रहण किया है सबसे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है वह खुलेआम विकास कार्यों पर कमीशन मांगती हैं जिसकी बान की कुछ दिन पूर्व एंटी करप्शन द्वारा बरेली से आई टीम ने ग्राम प्रधान से रिश्वत लेते हुए मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था सहसवान विकासखंड के 24 ग्राम प्रधानों ने अपने बयान कमेटी के समक्ष दर्ज कराएं वही देहगवा विकासखंड से पहुंचे अट्ठारह प्रधानों ने भी कार्य वाहक खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा खंड विकास अधिकारी के रहते हुए भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंचेगा जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार को जीरो टाल बेस पर लेकर चल रहे हैं उपरोक्त ग्राम प्रधानों ने भी अपने बयान दर्ज कराए बयान दर्ज करने के बाद कमेटी ने आक्रोशित ग्राम प्रधानों तथा आरोपी खंड विकास अधिकारी के मध्य वार्ता कराने का प्रस्ताव रखा परंतु आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने कमेटी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया तथा कहा कि दोषी आरोपी खंड विकास अधिकारी से हमें कोई वार्ता नहीं करनी है हमारे आरोप सत्यता पर खड़े हैं हमें जब तक न्याय नहीं मिल जाता हमारा आंदोलन जारी रहेगा l
जनपद मुख्यालय से पहुंची जांच टीम विकास खंड कार्यालय सहसवान पर लगभग 4 घंटे रही टीम ने कई बार खंड विकास अधिकारी तथा आक्रोशित ग्राम प्रधानों से वार्ता कराने का प्रयास किया परंतु असफलता हाथ लगी टीम आक्रोशित ग्राम प्रधानों के बयान दर्ज करने के बाद जिला मुख्यालय रवाना हो गई l
टीम के समक्ष बयान देने वालों में ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह प्रधान पति लालू डालसिंह भारती एडवोकेट प्रधान श्रीपाल ग्राम प्रधान के पी सिंह ग्राम प्रधान हुकुम सिंह ग्राम प्रधान राहुल सहित 24 ग्राम प्रधानों ने व देहगवा विकासखंड क्षेत्र के अट्ठारह कॉल 42 ग्राम प्रधानों ने कमेटी के समक्ष बयान दर्ज कराएं इस मौके पर दोनों विकास खंडों के भारी तादाद में ग्राम प्रधान तथा ग्राम प्रधान पति उपस्थित थे l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

