इराक़ से अमरीकियों को खदेड़ कर ही दम लेंगे… अमरीका बौखलाहट का शिकार , हिज़बुल्लाह

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

इराक़ के ” कताइब हिज़बु्ल्लाह ” ने एक बयान जारी करके कहा है कि अमरीकी सैनिकों को इराक़ से खदेड़ कर ही दम लेंगे।
इराक़ के  हिज़्बुल्लाह ने अपने बयान में स्वंय सेवी बल के ठिकानों पर अमरीकी हमले की आलोचना करते हुए कहा कहै कि अतिक्रमणकारियों के इस दुस्साहस का जवाब ज़रूर दिया जाएगा और बड़ी जल्दी ही हम इराक़ से अमरीकियों को खदेड़ कर रहेंगे। 
इसी मध्य स्वंय सेवी बल के एक कमांडर आदिल अलकरआवी ने इराक़ी सरकार से मांग की है कि वह इराकी सैन्य ठिकानों पर अमरीकी हमले पर उचित रुख अपनाए और कार्यवाही करे। 
उन्होंने कहा कि इराक़ी सेना और स्वंय सेवी बल के ठिकानों पर अमरीका का हमला कई संदेश लिए है तथा अमरीका की ओर से इराक़ के खिलाफ युद्ध की घोषणा है इस लिए इराकी सरकार को उचित क़दम उठाना चाहिए और अब  ज़बानी आलोचना का समय बीत चुका है।
याद रहे अमरीकी सेना ने शुक्रवार तड़के, इराक़ी सेना, स्वंय सेवी बल और पुलिस के ठिकानों पर हवाई हमला किया जिसमें पांच सैनिक मारे गये और कई अन्य घायल हो  गये जिसके बाद इराक़ में  अमरीका के खिलाफ नफरत में कई गुना वृद्धि  हो गयी  है।
इराक़ी अधिकारियों और स्वंय सेवी बल के कमांडरों ने अमरीका को इस हमले का जवाब देने की धमकी दी है जबकि  हिज़्बुल्लाह  लेबनान के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने भी कहा है कि अमरीकी हमले का इराक़ी जियाले, भरपूर जवाब देंगे।

Don`t copy text!