भगवान कृष्ण द्वारा धारण करने से ही संसार का महत्व बड़ा है।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। भगवान कृष्ण द्वारा धारण करने से ही संसार का महत्व बड़ा है। कृष्ण ही सत्य हैं और उनकी सत्ता में प्रत्येक प्राणी सद्गति को प्राप्त होता है। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित भागवत कथा के तृतीय दिवस उक्त उद्गार पुष्कर के पूज्य संत स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज ने व्यक्त किए। महाराज जी ने सत्य की महिमा बताते हुए कहा कि समूचे ब्रह्मांड में भगवान ही सत्य हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार किसी भी वस्तु का महत्व उसे धारण करने वाले से निर्धारित होता है उसी प्रकार इस संसार का महत्व भी कृष्ण के अपना बनाने से बड़ा है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कृष्णकांत अग्रवाल, विष्णुकांत अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, रविप्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मनोज यादव, विमला अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, प्रियांशी, गुड्डो, शुभांशु, दीपक, रिंकी, अंकुर, आस्था, शिवम, पुष्कर, साक्षी आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!