गंगा का जलस्तर घटने के साथ ही कई गांव के पास कटान हो रहा है लेकिन कटान के रोकथाम के गांव के लोगों ने तहसील दिवस में पहुंचकर डीएम के नाम समुचित समाधान का पत्र देकर कटान को रोक जाने की मांग की है
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। गंगा का जलस्तर घटने के साथ ही गांव तेलिया नगला, तौफी नगला के पास कटान हो रहा है लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी कटान के रोकथाम के लिए कोई समुचित समाधान न किए जाने पर गांव के लोगों ने तहसील दिवस में पहुंचकर डीएम के नाम संबोधित पत्र देकर काटन को रूकवाये जाने की मांग की गई है तहसील दिवस में सौंपे डीएम को संबोधित पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि गांव तेलिया नगला, तौफी नगला के पास गंगा द्वारा पिछले 1 हफ्ते से कटान हो रहा है अब गंगा कटान करती गंगा महावा नदी के नवनिर्मित पुल के बाएं किनारे के नजदीक तक पहुंच गई है। यदि कटान ऐसे ही होता रहा तो नव निर्मित पुल, पंचायत घर, प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर पार्क, और पीडब्ल्यूडी की सड़क को खतरा उत्पन्न हो सकता है। शिकायती पत्र पर जयपाल, मुन्नालाल, रामलाल, वीरेंद्र तिलक सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

