बाराबंकी अलग-अलग थाना क्षेत्र में 16 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तथा 41 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्यवाही ……..

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 9/10.08.2023 को कुल 02 वारण्टी व अन्य कुल 16 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 41 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।

01.➡थाना कुर्सी पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-


थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 10.08.2023 को मु0अ0सं0 202/2023 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. हसीब उर्फ डागा पुत्र सगीर निवासी ग्राम नूरपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर 2. कादिर पुत्र अलीहसन उर्फ गोबरे निवासी नूरपुर थाना महमूदाबाद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया।
02.➡थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद-


थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 10.08.2023 को अभियुक्त सुशील कुमार पुत्र स्व0 रामप्रताप रावत निवासी ग्राम केशरवारा थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर को रेलवे क्रासिंग भगौली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद मोबाइल व 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल नं0 UP34 BK 7356 बरामद कर मु0अ0सं0 474/2023 धारा 392/411 भादवि पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बरामद मोबाइल को दिनांक 9.08.2023 को दखौली रोड पर साइकिल से जा रही एक लड़की से छिना था, स्वीकार किया है।
03.➡ थाना सुबेहा पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा मय कारतूस बरामद-

थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 10.08.2023 को मु0अ0सं0-147/2023 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो0 आरिफ पुत्र मो0 रज्जब खां निवासी ग्राम पूरे ठकुराइन मजरे बहुआ थाना मोहनगंज जनपद अमेठी को इन्हौना मोड वार्डर सरायगोपी थाना सुबेहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 02 अदद एन्ड्राइड मोबाइल व एक अदद तमंचा .12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सुबेहा पर मु0अ0सं0 255/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
04.➡थाना सतरिख पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार –

थाना सतरिख पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 316/2023 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट में वांछित अभियुक्तगण 1.जगन्नाथ कुमार पुत्र गुरूप्रसाद 2. योगेन्द्र कुमार पुत्र जगन्नाथ निवासीगण ग्राम होलियामऊ मजरे तीरगाँव थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 10.08.2023 को तीरगाँव चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया ।
05.➡थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-


थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 308/2023 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अरूण कश्यप पुत्र राजेश कश्यप निवासी मो0 कजियाना कस्बा इचौली थाना टिकैतनगर को आज दिनांक 10.08.2023 को गिरफ्तार किया गया ।
06.➡थाना देवा पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
थाना देवा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 10.08.2023 को मु0अ0सं0 425/2023 धारा 306/406 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो0 आमिर अंशारी उर्फ इलाहाबादी पुत्र स्व0 मो0 उमर अंशारी मूल निवासी मो0 चका थाना उत्तरांव प्रयागराज हालपता ग्राम पोखरानी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
07.➡थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 10.08.2023 को मु0अ0सं0 395/2023 धारा 387/307/504/506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त लवकुश उर्फ ज्वाला उर्फ चन्द्रेश पुत्र हृदय नरायव गोस्वामी निवासी ग्राम एण्डौरा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
08. ➡ थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-


थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 10.08.2023 को मु0अ0सं0 896/2023 धारा 376 डी/342 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बाबूलाल पथरकट्ट पुत्र बनवारी निवासी काशीराम कालोनी ओबरी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
09.➡थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 2500 रूपये /-बरामद-


थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 10.08.2023 को मु0अ0सं0 299/2023 धारा 341/386/411 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. अमित कुमार सिंह पुत्र स्व0 उमाकान्त सिंह 2. विश्व प्रताप सिंह उर्फ शुभम सिंह पुत्र पवन सिंह निवासीगण गोतौना थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
10.➡थाना असन्द्रा पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 09 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण बरामद-
थाना असन्द्रा पुलिस टीम व आबकारी टीम के संयुक्त सहयोग से अभियुक्त राम उजागर रावत पुत्र स्व0 खुशीराम निवासी पूरे शुक्लन मजरे सूपामऊ थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को दिनांक 09.08.2023 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 09 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये। अभियुक्त के विरूद्ध थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0 338/2023 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
11.➡ थाना रामसनेही घाट पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद-
थाना रामसनेही घाट पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.08.2023 को अभियुक्त भूपतिलाल रावत पुत्र कल्लू रावत निवासी भुलभूलिया मजरे इन्दरपुर थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रामसनेही घाट पर मु0अ0सं0 307/2023 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।  बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!