भूमाफियाओ ने राजस्वकर्मियों की मिलीभगत से ग्राम समाज की बंजर भूमि का किया बैनामा

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। जिलाधिकारी के आदेश को दरकिनार कर भूमाफियाओ ने राजस्वकर्मियों की मिलीभगत से ग्राम समाज की बंजर भूमि का बैनामा कर दिया बात यही नही रुकी हल्का लेखपाल ने बिना जाँच पड़ताल के रिपोर्ट लगाकर दाखिल ख़ारिज व अमलदरामद भी करा दिया।

मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदवारा का है जहां पर राजस्वकर्मियों की मिलीभगत से करोड़ो की ग्राम समाज की बेशकीमती भूमि का वारा न्यारा कर दिया गया है ग्राम पंचायत चंदवारा के राजस्व अभिलेखो मे दर्ज गाटा संख्या 1093, 1094, 1095 रकबा करीब 22 बीघे बंजर मे दर्ज है जिसमे भूमाफिया चोरी छिपे राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से बेच रहे है। बताते चले कि वर्षो पूर्व सफदरगंज निवासी चौथमल ने ग्राम पंचायत चंदवारा की उक्त भूमि को इकरारे नामे पर उद्योग धंधा लगाने के लिए लिया था लेकिन कुछ समय बाद मे उक्त भूमि को हेरफेर करते हुए चौथमल , सज्जन लाल पुत्र बैजनाथ स्वामित्व बन गये जिसपर दायर हुए मुकदमे मे लम्बी प्रकिया के बाद 7 जून 2022 को जिलाधिकारी के आदेश पर उक्त भूमि राजस्व अभिलेखो मे पुनः बंजर दर्ज हो गयी लेकिन उक्त गाटा नंबर 1093 मे से 0.14 हे0 भूमि को मनोज कुमार मदेशिया पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने जिलाधिकारी के आदेश को दरकिनार करते हुए राजस्वकर्मियों की मिली भगत से 11 नवम्बर 2022 को सूर्यप्रताप पुत्र बच्चा सिंह के नाम बैनामा कर दिया मामला यही नही रुका हल्का लेखपाल ने नियम कानून को ताक पर रखते हुए गलत रिपोर्ट लगाकर 16 मई 2023 को तहसीलदार न्यायिक ने बिना किसी जाँच के गलत आख्या पर दाखिल ख़ारिज भी कर दिया और 15 जून 2023 को अमलदरामद हो खतोनी मे भी दर्ज हो गया । बहरहाल कहावत है कि हल्का लेखपाल व हल्का सिपाही अपने क्षेत्र के बेताज बादशाह होते है तो इंकार नही किया जा सकता हल्का लेखपाल मे इतनी बड़ी हिम्मत है कि जिलाधिकारी के आदेश को भी नजरअंदाज ग्राम समाज की बजर भूमि को भूमाफियाओ से मिलकर वारा न्यारा करा दिया। शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!