मसौली बाराबंकी। ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को हुई बैठक में कोरोना वायरस से बचाव के लिए ब्लाकस्तरीय टास्क फोर्स गठित की गई। जिसमे गांव स्तर पर लोगो को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक करने की रणनीति तैयार की गई। खण्ड विकास अधिकारी रामेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर काफी भ्रांतियां भी हैं। स्थिति की जानकारी न होने से लोगों को इसके प्रति जागरूक करना आवश्यक है। पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालक आशा, ए.एन.एम. एवं अन्य स्थानीय कार्यक्रर्ताओं द्वारा लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत ने कहा कि क्षेत्र के ढाबों, होटलों एवं अन्य स्थानो की जांच पड़ताल किया जायेगा कि कोई भी व्यक्ति प्रभावित हो तो उससे बचा और सतर्क रहा था सके। सीएचसी बड़ागाँव प्रभारी डॉ0 विनोद कुमार दोहरे ने बताया कि कोरोना वायरस के जो लक्षण मिलेे हैं उसमें तीव्र बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत प्रमुख है। डॉ0 दोहरे ने बताया कि प्राथमिक एव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्था की गयी है। ब्लाक स्तर पर गठित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 05248-224849 पर सूचना दे। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा यादव ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गांव में कोरोना के बचाव के प्रति प्रचार-प्रसार पर चर्चा की। इस मौके पर एडीओ आइएसबी हनुमान प्रसाद वर्मा, बीईओ उदयमणि पटेल सहित ब्लाक टास्क फोर्स के सदस्य मौजूद थे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

