दहेज उत्पीड़न की शिकार दो बच्चों की मां को दहेज लोभियों ने मारपीट कर घर से धक्के देकर बाहर निकाला एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। थाना इस्लामनगर में नगर के मोहल्ला अहाता कस्बा इस्लामनगर निवासी नूरजहां पत्नी राशिद पुत्री रियासत अली ने थाना कोतवाली को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 9 जून वर्ष 2020 को राशिद पुत्र भरे निवासी साहबाजपुर थाना सुनगढ़ी जनपद कासगंज के साथ हुई थी परिजनों ने हैसियत के मुताबिक दंड है दिया था परंतु शादी के बाद से ही पति रशीद श्रीमती हुस्ना पत्नी भूरे भूरे पुत्र ना मालूम आसिफ पुत्र भूरे ने एक राय होकर ₹500000 तथा एक इको कार मांगे जाने को लेकर मारपीट एवं उत्पीड़न प्रारंभ कर दिया नूरजहां ने बताया कि उसने अपने ससुराल वालों से काफी अनुरोध किया कि उसके मायके वालों की हैसियत नहीं है कि वह आपकी मांग पूर्ण कर सके परंतु उपरोक्त लोग नहीं माने तो उन्होंने दो बच्चों के साथ घर से धक्के देकर मारपीट कर बाहर निकाल दिया तथा कहा कि जब तक तुम्हारे परिवार वाले हमारी मांग पूरी नहीं कर देते तब तक तुम इस घर में नहीं रहोगी वीरता नूरजहां ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 498 ए 323 506 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

