मोबाइल लेकर मुकदमे की तारीख क्या पूछी मोबाइल स्वामी प्यार के इजहार का संदेश देने लगा पीड़ित युवती ने मोबाइल स्वामी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। थाना सिविल लाइंस पुलिस मैं कचहरी पर काम करने वाली एक टाइपिस्ट महिला ने मुकदमे की तारीख पूछने के लिए एक युवक से मोबाइल ले लिया जिस पर उपरोक्त मोबाइल स्वामी महिला से प्यार का इजहार करते हुए प्रतिदिन नए-नए मैसेज भेज कर प्यार न करने पर ब्लैकमेल करने की धमकी दे रहा है पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है lथाना सिविल लाइन में दिए गए प्रार्थना पत्र में कचहरी परिसर में बैठने वाली एक महिला टाइपिस्ट ने बताया कि उसने अपने मुकदमे की तारीख के लिए मोबाइल न होने पर विनोद पुत्र शांति प्रकाश निवासी किशेरा थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं से मोबाइल मांग कर किसी अधिवक्ता से तारीख पूछी जिस पर मोबाइल स्वामी विनोद प्रत्येक दिन प्यार करने के लिए मैसेज भेज रहा है तथा प्यार ना करने पर जान से मार देने की धमकी दे रहा है पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 67 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

