आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान ………….
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी । आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में “मेरी माटी मेरा देश ” अभियान के अन्तर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व •भगवान दास (महाशय जी) के नाम की शिला- पट्टिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसौली के प्रांगण मे लगायी गई ।
ज्ञात हो कि विकास खण्ड मसौली के ग्राम रसौली निवासी स्व•भगवान दास (महाशय जी) को अंग्रेजी हुकूमत ने भारत छोड़ो आन्दोलन मे भाग लेने के कारण सन 1943 मे 20 अगस्त से 26 अक्टूबर तक जिला कारागार बाराबंकी मे नजरबंद रखा था । आज स्वतंत्रता दिवस पर सरकार द्वारा उनके नाम की शिला-पट्टिका लगवाये जाने से लोगों मे खुशी है । इस अवसर पर ग्राम प्रधान जियाउल हक अंसारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व•भगवान दास के पुत्र शांति स्वरूप आर्य को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया । मौके पर रोजगार सेवक ,पंचायत सचिव , विद्यालय के शिक्षक गण तथा ग्राम के संभ्रांत लोग उपस्थित थे ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

